Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मियों को बड़ा झटका: शनिवार की छुट्टी अनिश्चितकाल के लिए रद्द

रायपुर : छुट्टी की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मियों को एक और झटका लगा है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार अब शनिवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। आदेश में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण का हवाला दिया गया है।

यह आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशानुसार सभी पुलिस अधिकारियों को शनिवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा, ताकि आवश्यक शासकीय कार्यों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हो सके।

 

आदेश में कहा गया है कि कार्यालयीन कार्यों की संवेदनशीलता और महत्व को ध्यान में रखते हुए, सभी एडीजी को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी शाखा में प्रत्येक शनिवार को उपस्थित रहें और लंबित मामलों से संबंधित शाखा प्रभारियों और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

 

इस फैसले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है, खासकर पहले से ही भारी कार्यभार से जूझ रहे पुलिसकर्मियों के बीच यह निर्णय असंतोष का कारण बन सकता है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close