ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा
SBI Vacancy 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, 9 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी
SBI Vacancy 2026: अगर आप भी बैंकिंक सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं ये खबर आपके लिए है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में करीब 9124 पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। आवेदन की प्रकिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है जिसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं साथ ही जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन पास होने का सर्टिफिकेट देना होगा।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। बता दें कि, इसमें OBC वालों को उम्र में 3 साल की छूट, SC/ST वालों को 5 साल की छूट और PWD के उम्मीदवार को 10-15 साल तक की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चयन प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम के साथ लोकल लैंग्वेज टेस्ट पास करना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
इसमें चयनित उम्मीदवार को 24050 – 64480 रुपए प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगे। साथ ही अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन शुल्क
SBI Vacancy 2026: आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए देने होंगे। जबकि, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए यह नि:शुल्क है।

Advertisement




