वैलेंटाइन डे पर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, प्रेमी जोड़ों और बजरंग दल के बीच विवाद रोकने अधिकारी सतर्क
रायपुर। Valentine’s Day Alert: देशभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। आज के दिन प्रेमी जोड़े पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे लोकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। यह कदम विशेष रूप से बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच किसी भी विवाद को रोकने के लिए उठाया गया है।
बता दें कि, वैलेंटाइन डे पर राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील माने जाने वाले सार्वजनिक स्थानों और उद्यानों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी संगठन और प्रेमी जोड़ों के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वैलेंटाइन डे के दिन भी आम दिनों की तरह शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गश्त बढ़ा दी गई है, पेट्रोलिंग टीमें लगातार मूवमेंट में हैं और हर बड़े गार्डन में जवान तैनात हैं।
Valentine’s Day Alert: प्रशासन का कहना है कि, सुरक्षा व्यवस्था एहतियातन की गई है, ताकि अफवाह या बहस किसी बड़े विवाद में न बदले। लोगों से अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। राजधानी में फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता हर स्तर पर बरती जा रही है।





