[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

International Yoga Day 2026: ‘रोग, दोष और दुख से मुक्ति का मार्ग है योग’,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव का संदेश

नई दिल्ली। International Yoga Day 2026: 21 जून को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु Baba Ramdev ने योग के महत्व पर जोर देते हुए इसे स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि चिकित्सा, साधना और जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि रोगियों के लिए योग एक प्रभावी चिकित्सा है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग नियमित रूप से योग अपनाएं तो वे अनेक बीमारियों, मानसिक तनाव और जीवन की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

Read More: NEET Mock Drill: NEET री-परीक्षा से पहले देशभर में मॉक ड्रिल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा 

उन्होंने कहा, “मैं सभी से कहूंगा कि रोगियों के लिए योग एक चिकित्सा, साधना और जीवन पद्धति है। सभी लोग रोग, दोष और दुख मुक्त हों, इसके लिए योग एकमात्र उपाय है।” इस अवसर पर बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एन. चंद्रबाबू नायडू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता योग के महत्व को समझते हैं और नियमित रूप से योग को बढ़ावा दे रहे हैं।

बाबा रामदेव ने विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस समर्पण और कार्यशैली के साथ वे राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं, यदि उसी तरह देश के सभी मुख्यमंत्री कार्य करने लगें तो भारत वर्ष 2047 के निर्धारित लक्ष्य से पहले ही विकसित राष्ट्र बन सकता है।

Read More:  NEET 2026 Re-Exam: NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही, छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, मामले में आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

International Yoga Day 2026: उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग अनुशासन, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जो किसी भी विकसित समाज के लिए आवश्यक है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close