[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Chakubaji: राजधानी में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पिता-पुत्र पर किया चाकू से हमला, घायल हालत में अस्पताल पहुंचा बेटा

रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर ब्रिज के पास घर लौट रहे पिता और बेटे पर कथित तौर पर नशे में धुत 3-4 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।

CG Road Accident: भीषण हादसा… खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

घर लौटते समय बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, पिता और बेटा घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संतोषी नगर ब्रिज के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद तीन से चार बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बेटे के हाथ में चाकू लगने से गहरा घाव हो गया। पिता को भी हमले में चोट आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद दोनों किसी तरह वहां से बचकर निकले। चाकू लगने के बाद घायल बेटा दौड़ते-भागते उर्मिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

Raipur Ganesh Utsav: राजधानी में गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू, पंडालों में अग्निशमन उपकरण और CCTV अनिवार्य करने की मांग

पुलिस जांच में जुटी

Raipur Chakubaji: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। राजधानी में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close