Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पीएम मोदी ने की डॉ.रमन सिंह की तारीफ, कहा-छत्तीसगढ़ ने जो कुछ हासिल किया उसका सबसे बड़ा श्रेय रमन सिंह को जाता है

रायपुर। PM Modi Speech: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर में हैं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद अब नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को 14,260 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. रमन सिंह की तारीफ की।

पीएम मोदी ने कहा कि, कभी छत्तीसगढ़ सिर्फ कच्चे माल के निर्यात के लिए जाना जाता था लेकिन आज एक इंडस्ट्रीयल स्टेट के रूप में भी नई भूमिका में भी सामने आ रहा है। बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो कुछ हासिल किया है उसके लिए मैं हर मुख्यमंत्री, हर सरकार का अभिनंद करता हूं, लेकिन बहुत बड़ा श्रेय डॉ.रमन सिंह को जाता है। उन्होंने तब छत्तीसगढ़ को नेतृत्व दिया जब राज्य के सामने अनेक चुनौतियां थी।

PM Modi Speech: उन्होंने कहा कि, मुझे खुशी है कि, वे विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं और विष्णुदेव साय की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे ले जा रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close