Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी बनाए गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया से 10 जून तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो सांसदों का चुनाव किया जाना है।

चुनावी अधिसूचना के अनुसार, 31 मई तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। इसको सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे के बीच विधानसभा स्थित पीठासीन अधिकारी के कार्यालय में जमा करना है। पीठासीन अधिकारी की गैर मौजूदगी में यह नामांकन पत्र सहायक पीठासीन अधिकारी स्वीकार करेंगे। नामांकन पत्रों को जमा करने की तिथि बीत जाने के बाद यानी एक जून को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून के दोपहर बाद तीन बजे तक कोई अभ्यर्थी चुनाव से अपना नामांकन वापस ले सकता है। वह समय बीत जाने के बाद सभी वैध उम्मीदवारों की सूची जारी हो जाएगी। अगर दो से अधिक उम्मीदवार हुए तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद वहीं पर मतपत्रों की गिनती भी कर ली जाएगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close