[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी के बरड़िया ज्वेलर्स में हुए चर्चित गोलीकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

धमतरी। Dhamtari News: धमतरी के बरड़िया ज्वेलर्स में हुए चर्चित गोलीकांड का खुलासा हो गया है, मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आज सोमवार को दोनों आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी कान पकड़ कर चल रहे थे।  जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि, 13 मई 2025 की रात धमतरी में बठेना अस्पताल के पास बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश घुस गए थे और दुकान के संचालक भंवर लाल बरड़िया को पिस्टल दिखा कर डराने धमकाने लगे। इसी दौरान उसकी बेटी आ गई, आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर उसे घायल कर दिया। पिता पुत्री के चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया।

वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी, इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता लगाया और पुलिस ने एक आरोपी कुँवर सिंह को गोवा और दूसरे आरोपी अमरपाल को रायगढ़ छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर धमतरी लाया।

Dhamtari News: मामले में बताया गया कि, दोनों आरोपी भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाले हैं दोनों आरोपी और उसका एक साथी लूट के इरादे से आये थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ट्रक डाइवर है, जो फ्लाई ऐश लेकर धमतरी आते जाते थे और ज्वेलर्स दुकान में लूट का प्लान बनाये थे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close