छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
बंदूकधारी सात इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल
गरियाबंद। Gariyaband Naxali Surrender: गरियाबंद में एक बड़ा समर्पण अभियान हुआ है, जहां 7 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 4 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिनमें डिविजन कमेटी सदस्य सुनील और उदंती एरिया कमेटी एरिना प्रमुख हैं।
एक-एक नक्सली पर था इतने लाख का इनाम
सुनील (8 लाख का इनाम)
एरिना (8 लाख का इनाम)
विद्या (5 लाख का इनाम)
लुदरो (5 लाख का इनाम)
नंदनी (5 लाख का इनाम)
कांति (5 लाख का इनाम)
मल्लेश (1 लाख का इनाम)
Gariyaband Naxali Surrender: बता दें कि, इन नक्सलियों ने आईजी अमरेश मिश्रा, एसपी निखिल राखेचा और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उनके पास से 6 हथियार बरामद हुए हैं, और इन पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Advertisement




