Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: SECR ने 1 से 8 जून 2025 तक 18 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला

 

बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने झलवारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 1 जून से 8 जून 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान कुल 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:

  • बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस (18236): 1 से 7 जून तक रद्द
  • भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस (18235): 3 से 9 जून तक रद्द
  • जबलपुर – अम्बिकापुर एक्सप्रेस (11265): 2 से 7 जून तक रद्द
  • अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस (11266): 3 से 8 जून तक रद्द
  • रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस (11751): 2, 4, 6 जून को रद्द
  • चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस (11752): 3, 5, 7 जून को रद्द
  • लखनऊ – रायपुर एक्सप्रेस (12535): 2, 5 जून को रद्द
  • रायपुर – लखनऊ एक्सप्रेस (12536): 3, 6 जून को रद्द
  • दुर्ग – निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22867): 3, 6 जून को रद्द
  • निजामुद्दीन – दुर्ग एक्सप्रेस (22868): 4, 7 जून को रद्द
  • दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस (18213): 1 जून को रद्द
  • अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस (18214): 2 जून को रद्द
  • दुर्ग – नवतनवा एक्सप्रेस (18205): 5 जून को रद्द
  • नवतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस (18206): 7 जून को रद्द
  • चिरमिरी – अनुपपुर पैसेंजर (51755): 3, 5, 7 जून को रद्द
  • अनुपपुर – चिरमिरी पैसेंजर (51756): 3, 5, 7 जून को रद्द
  • कटनी – चिरमिरी पैसेंजर (61601): 2, 7 जून को रद्द
  • चिरमिरी – कटनी पैसेंजर (61602): 3, 8 जून को रद्द

यात्रियों के लिए सुझाव:

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए IRCTC वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त करें।

झलवारा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते यह अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिससे रेल संचालन को और बेहतर बनाया जा सके

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close