Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

बोरियाखुर्द के गजराज बांध का होगा सौंदर्यीकरण, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया निरीक्षण, 100 से ज्यादा लगाए पौधे

राजधानी रायपुर में रविवार को गजराज बांध पहुंचे उप-मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने तालाब के किनारे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया।इस दौरान ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू समेत नगर निगम के अधिकारी, जिला साहू संघ, बोरियाखुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति और पीपल फॉर पीपल संस्था के सदस्यों ने नीम पीपल, चंदन और अन्य प्रजाति के लगभग 100 पौधे लगाए।

साथ ही साथ बोरियाखुर्द के गजराज बांध को टूरिस्ट प्लेस के रूप में डेवलप करने की तैयारी है। करीब 106 एकड़ में फैले गजराज बांध के सौंदर्यीकरण के कार्य को लेकर रविवार डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने निरीक्षण किया। इस दौरान रायपुर नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

गौरतलब है कि 20 करोड़ रुपए लागत से गजराज बांध तालाब के चारों ओर पाथ वे निर्माण कार्य, तालाब की सफाई और गहरीकरण का कार्य, लाइटिंग, गार्डनिंग लोगों की बैठक सुविधा, वहीं तालाब के किनारे घाट निर्माण, तालाब की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल का काम किया जाना है।

छत्तीसगढ़ के होटल में भी संचालक की पहचान उजागर हो :बीजेपी..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close