[t4b-ticker]
Advertisement
कोरियाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Koriya Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार, 2 की मौत, 4 घायल

कोरिया Koriya Accident : छत्तीसगढ़ के कोरिया (Koriya Accident ) जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चिरमिरी के डोमन हिल क्षेत्र के रहने वाले युवकों से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी युवक एक बारात से लौट रहे थे।

Read More: BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जग्गी हत्याकांड में आज अमित जोगी की किस्मत का फैसला

बताया जा रहा है कि, वाहन में कुल 6 युवक सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि 2 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी युवक डोमन हिल, चिरमिरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

Read More: CM Sai का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले-महिलाओं की उम्मीदों पर फेरा पानी

Koriya Accident : बता दें कि, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। (Koriya Accident News)

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close