Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुरविधानसभा

राज्य सरकार ने गृह विभाग से तीन अधिकारियों को ACB/EOW में किया पदस्थ 

The state government posted three officers from the Home Department in ACB/EOW

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

प्रदेश सरकार ने गृह विभाग से तीन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से ACB/EOW में पदस्थ किया है। ASP जयप्रकाश बढ़ई, DSP प्रभात पटेल, एवं निरीक्षक नवीन देवांगन को अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

इस प्रशासनिक आदेश से पहले मार्च 2024 में हुए बड़े फेरबदल में राज्य सरकार ने 32 अधिकारियों को गृह विभाग भेजा था एवं 25 नए अधिकारियों की ACB/EOW में नियुक्ति की थी

इस बार की तैनातियाँ विशेष इस लिए हैं क्योंकि इनमें ASP, DSP और निरीक्षक स्तर के अनुभवी अधिकारियों को सीधे ACB/EOW की जिम्मेदारी दी गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम भ्रष्टाचार एवं आर्थिक अपराधों से निपटने की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है। हाल ही में ED व EOW की संयुक्त कार्रवाई मोक्षित कॉर्पोरेशन पर भी हुई है — जिसमें CRAF बल और अधिकारियों की उपस्थिति रही, जो यह संकेत देती है कि जांच तेज़ हो रही है

इस नियुक्ति से ACB/EOW में कार्यशैली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि तीनों अधिकारियों का विभागीय अनुभव और महकमें में उनकी विश्वसनीयता काफी मजबूत है। आदेश के पीछे मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार पर तेजी से अंकुश लगाना और मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चत करना बताया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close