[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Cyber Fraud: दोगुने पैसे के लालच में फंसा निवेशक, FOREX ट्रेडिंग के नाम पर 74 लाख की ठगी, फिर ऐसे हुआ खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Cyber Fraud: रायपुर में FOREX ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का लालच देकर पीड़ित और उसके भतीजे से लाखों रुपये ठग लिए थे।

Train Cancelled: इस महीने 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेल यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, यात्रा में जानें से पहले देखें लिस्ट

पुलिस के मुताबिक, न्यू राजेंद्र नगर निवासी बहादुर आर्य ने गूगल पर FOREX ट्रेडिंग सर्च किया था। इसके बाद उन्हें FIRSTIFY नाम के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया, जहां अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किश्तों में कुल 74 लाख रुपये निवेश कराए गए। रकम जमा होने के बाद न तो कोई लाभ मिला और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर, बैंक खातों, टेलीग्राम आईडी और डिजिटल ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण किया।

Gold-Silver Price Today: फिर धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए आज के नए रेट और गिरावट की वजह

Raipur Cyber Fraud: वहीं जांच में आरोपियों की लोकेशन राजस्थान में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर मुकेश कुमार मीणा और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों और देशभर में हुई संभावित साइबर ठगी के मामलों की पड़ताल कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close