
बालोद। जिले में फ्री फायर गेम के चक्कर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक कान में ईयर फोन लगाकर ट्रेन की पटरी पर बैठकर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। इसी दौरान अंतागढ़ से रायपुर जाने वाली ट्रेन वहां से होकर गुजरी। लोको पायलट ने काफी हॉर्न बजाया, लेकिन कान में ईयर फोन होने की वजह से युवक कुछ सुन नहीं सका और हादसा हो गया। सूचना मिलने पर गुंडरदेही पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना क्षेत्र के रंगकठेरा गांव का रहने वाला 12वीं का छात्र योगेंद्र जोशी (18 वर्ष) शौच के लिए गया था। इसी दौरान वो पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेलने लगा और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Advertisement




