[t4b-ticker]
Advertisement
कोरियाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जिले में आसमानी आफत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत

कोरिया। Korea News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज गर्मी के बाद अचानक बेमौसम बारिश देखने को मिल रहा है। वहीं पटना तहसील में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

Read More: जल्द ही नक्सलमुक्त होगा उत्तर बस्तर कांकेर, 19 शेष माओवादी कर सकते हैं आत्मसमर्पण 

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से सभी उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Read More: सीएम साय ने नव कन्याओं को कराया भोजन, मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना 

Korea News: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पटवारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित पशुपालक को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए हैं।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close