Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में दूसरी हार है, बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर

बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन (75) और मुश्फिकर रहीम (78) के अर्धशतकों के बाद अच्छी गेंदबाजी की बदौलत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर जीत से अपना अभियान शुरू किया और वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा किया. यह दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में दूसरी हार है, उसे शुरुआती मैच में गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड से 104 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

बांग्लादेश ने शाकिबुल और मुश्फिकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की भागीदारी से छह विकेट पर 330 रन बनाकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया.

कप्तान मशरफे मुर्तजा की टीम ने कैच लेने के कई मौके गंवाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए और उसे 50 ओवरों में 8 विकेट पर 309 रन ही बनाने दिए. दक्षिण अफ्रीका पर यह जीत बांग्लादेश के लिए 2007 विश्व कप की जीत से ज्यादा बड़ी होगी.

वनडे में बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में 329 रन का था. उनका विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2015 में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 322 रन था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2017 में 278 रन का था.

शाकिब और मुश्फिकर की तीसरे विकेट के लिए 142 रन की भागीदारी विश्व कप में बांग्लादेश की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी है. इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 42 और अंत में महमूदुल्लाह ने नाबाद 46 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close