Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया स्वागत, बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

रायपुर। Amit Shah In Chhatisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां उनका रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस मौके पर राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि, माता कौशल्या की पावन भूमि, प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की इस पुण्य धरा पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हार्दिक अभिनंदन।

Amit Shah In Chhatisgarh: बस्तर की धरती जहां कभी संघर्ष और अशांति की गूँज थी, आज वही बस्तर “ओलंपिक” के रूप में उत्साह, उमंग और लोक-सांस्कृतिक गौरव का अनुपम प्रतीक बन चुका है। इस ऐतिहासिक समापन समारोह में, पूरा बस्तर आपके प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उद्बोधन के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षारत है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close