[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Bhim Army Protest: NEET-UG पेपर लीक मामले में भीम आर्मी का प्रदर्शन आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौपेंगे ज्ञापन

रायपुर। Bhim Army Protest:  NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर आज राजधानी रायपुर में भीम आर्मी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी। संगठन ने इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाने का निर्णय लिया है।

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, प्रदेश में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, अब करना होगा नए सिस्टम का इंतजार

जानकारी के अनुसार, यह धरना दोपहर 12 बजे अंबेडकर चौक पर आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में NEET-UG पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग किए जाने की बात कही गई है।

Raipur News: प्रदेश की जेलों में बढ़ेगी क्षमता, नए बैरक और बाउंड्रीवॉल निर्माण पर जोर, PWD सचिव ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

Bhim Army Protest: संगठन ने कार्यक्रम की पूर्व सूचना जिला प्रशासन को दे दी है और प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है। प्रशासन की ओर से भी आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close