राजधानी की इस शराब भट्टी के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। जहां फाफाडीह शराब भट्टी के पास युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचना अमर लोहार (29) के रूप में हुई है। आधी रात को गश्ती दल को भट्टी के पास खून से लथपथ लाश मिली।
Raipur Murder News: वहीं घायल को आनन-फानन में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के गाल, पेट और हाथ पर चाकुओं के निशान हैं। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि, हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजनों ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय की मांग की है।




