Stranger Meetup Party: स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी को लेकर बवाल, न्यूड पार्टी के बाद दूसरी घटना से हिन्दू संगठन में आक्रोश

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Stranger Meetup Party: राजधानी रायपुर में इन दिनों “स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी” का ट्रेंड तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। शहर के कई होटल और कैफे में ऐसे आयोजनों की चर्चा है, जहां अनजान युवक-युवतियों को मिलने, डेट करने और रिलेशनशिप बढ़ाने का मौका दिया जाता है। हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर अब विवाद भी गहराता जा रहा है।
हिंदू संगठनों ने इन पार्टियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि ऐसे आयोजनों में पहचान छिपाकर “लव जिहाद” जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विरोध के चलते कुछ कार्यक्रमों को रद्द भी किया गया, लेकिन इनका प्रचार-प्रसार अभी भी जारी बताया जा रहा है। बता दें कि, यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी रायपुर में कथित “न्यूड पार्टी” को लेकर भारी बवाल मच चुका है, जिसमें युवक-युवतियों के बिना कपड़ों के शामिल होने के आरोप लगे थे।
Stranger Meetup Party: इन घटनाओं के बाद शहर में संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को लेकर बहस तेज हो गई है। एक ओर युवा इसे आधुनिक सोच और खुलापन बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई संगठन इसे सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।




