SBI Recruitment 2025: SBI में नौकरी का शानदार मौका, 5 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
नई दिल्ली। SBI Recruitment 2025: अगर आप भी बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, देश के सबसे बैंक एसबीआई में भर्ती निकली है। जिसमें जूनियर एसोसिएट्स के कुल 5,583 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे 26 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं-12वीं पास होना चाहिए और साथ ही किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए ।
आवेदन शुल्क
इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 750 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
SBI Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन
1.SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं और Career सेक्शन में “Current Openings” पर क्लिक करें।
2.Recruitment of Junior Associates 2025 के लिंक पर जाकर “Apply Now” पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।
3.इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
4.आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकलवा लें।



