छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस विशेष कार्यक्रम में होंगी शामिल
रायपुर। President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य कार्यक्रम होगा।
बता दें कि, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। वैसे को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मनाई जाती है। लेकिन राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा।
President Draupadi Murmu: वहीं बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग के कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक अमले को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement




