Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दिल्ली में बम धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ चेकिंग, सैकड़ों जवान तैनात

रायपुर। Delhi Blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट समेत सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर CISF की टीम यात्रियों और लगेज की अतिरिक्त जांच कर रही है। वहीं रेलवे स्टेशन में RPF और GRP की संयुक्त टीम हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नज़र रख रही है। बस स्टैंड पर भी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त तेज़ कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। शहरभर में चेकिंग अभियान लगातार जारी है और एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।

Delhi Blast: दिल्ली की घटना के बाद रायपुर पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है, ताकि राजधानी में किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close