Bilaspur Murder: जिले में बाउंसर की हत्या, आंखों में मिर्च झोंक पत्थर से कुचला सिर, पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपियों ने उतारा मौत के घाट
बिलासपुर। Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या की एक बड़ी वारदाता सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम पथर्रा निवासी निखिल गोस्वामी पिता गजेंद्र गोस्वामी 28 वर्ष के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के एक बार में बाउंसर के रूप में कार्यरत था और जिम संचालन से भी जुड़ा हुआ था।
Read More: Akanksha Chaturvedi Suicide: ‘नहीं है दोबारा पेपर देने की हिम्मत’..नीट पेपर लीक के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
बताया गया कि, निखिल का कोटा क्षेत्र की एक महिला से परिचय और मेलजोल था, जिस पर महिला के पति को संदेह था। वहीं निखिल गुरुवार रात को कोटा स्थित जिम आया हुआ था। इसी दौरान ग्राम पथर्रा के दो युबक के साथ शराब पीने अमने गांव जाने वाले रोड किनारे बैठे थे, रात 9:30 बजे कुछ युवक दो मोटरसाइकिल में आये और निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर भारी पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल निखिल को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नुपूर उपाध्याय तथा कोटा थाना प्रभारी आकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। जांच में मामल प्रेम प्रसंग का बताया गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
Read More: Durg News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ से भी ज्यादा अफीम-डोडा किया नष्ट, बीजेपी नेता के खेत में मिली थी अवैध अफीम
Bilaspur Murder: पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।



