देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। Republic Day 2026: भारत आज 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही परेड में कुल 17 टुकड़ियां शामिल होंगी। इनमें सीमा सुरक्षा बल (BSF),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा बल (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), उत्तरप्रदेश पुलिस की टीम विशेष आमंत्रित है।
इसके साथ ही परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला) , छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला) ,एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स शामिल रहेंगी। इस दौरान पुलिस डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण होगा ।
Republic Day 2026: वहीं स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न थीम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल विशेष और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस के अफसरों और जवानों को पुरस्कृत भी करेंगे।




