रूझानों में एनडीए की बढ़ते, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया सामने, कहा-‘बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है’
Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए आज राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ ही शुरुआती रुझानों में NDA की बढ़त देखने को मिल रही है। जहां 152 सीटों के साथ आगे चल रही है। जबकि, महागठबंधन 75 सीटों पर काफी पीछे है।
वहीं NDA के नेतृत्व में बीजेपी भी 78 सीटों से आगे चल रही है। चुनाव परिणाम के बाद आज साफ हो जाएगा कि, लोग जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका देंगे या फिर बदलाव के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे। मतगणना राज्य के सभी 38 जिलों में स्थापित 46 केंद्रों पर की जाएगी।
Bihar Vidhansabha Chunav 2025:।चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में वापसी कर रही है बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।




