[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sakti Rape News: रिश्तें हुए तार-तार…विधवा बहू को देखकर बिगड़ी ससुर की नीयत, दुष्कर्म कर की मारपीट

सक्ती। Sakti Rape News:  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा बहू से उसी के ही पिता समान ससुर ने दुष्कर्म की घिनौनी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Trigrahi Rajyog: 48 घंटों में बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत, त्रिग्रही राजयोग के लाभ से हर कार्य में मिलेगी सफलता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी साल 2013 में जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी अशोक सूर्यवंशी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। साल 2020 में हार्ट अटैक  के कारण पति की मौत हो जाने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद से उसका ससुर लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और नौकरी छोड़ने का दबाव बनाता था। पीड़िता वर्तमान में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत है।

शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2024 के दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और बाद में भी कई बार उसके साथ गलत व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने फिर से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और सामने के दांत भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Gold In Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट से सोने के बिस्कुट बरामद, स्पीकर बॉक्स में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, कीमत 4 करोड़ से ज्यादा

Sakti Rape News: लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी (63 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close