[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल दहला देने वाली वारदात, नहर किनारे मिला युवती का जला हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दुर्ग। Durg Crime: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुराई में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे एक युवती का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है, जिससे मृतका की पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शव के पैर नहर के पानी में पड़े थे और बाकी शरीर किनारे पर जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है।

Durg Crime: पुलिस का अनुमान है कि इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा सकती है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close