Breaking news
Advertisement
हेल्थ

Liver Disease: इन लक्षणों से पहचाने फैटी लिवर, तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह भोजन को पचाने के साथ ही हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है। लिवर में होने वाली किसी भी परेशानी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है। फैटी लिवर की समस्या काफी आम है, जिसका सामना तब करना पड़ता है जब लिवर में एक्स्ट्रा फैट जमा होना शुरू हो जाता है।

मुख्य तौर पर, फैटी लिवर बीमारी दो तरह की होती है:

एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बीमारी और नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बीमारी। एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बीमारी की समस्या बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने के कारण होती है। जबकि नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बीमारी की समस्या मोटापे, हाई ब्लड शुगर और खून में मौजूद फैट के हाई लेवल के कारण होती है। यह समस्या आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है।

चेहरे पर दिखने वाले लक्षण

फैटी लिवर डिजीज के कुछ लक्षण चेहरे पर भी दिखाई देते हैं। जो कुछ इस प्रकार हैं-

स्किन और आंखों का पीला पड़ना

स्किन का लाल होना

छोटी धागे वाली नसें दिखाई देना

रोसैसिया (चेहरे पर लाल, मवाद से भरे दाने)

ये लक्षण तब दिखाई देते हैं जब आपका लिवर खराब होने लगता है और यह संकेत है कि आपका शरीर विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट को साफ करने की कोशिश कर रहा है। जब लिवर काम करना बंद कर देता है, तो बिलीरुबिन (बाइल का भूरा-पीला पिगमेंट) ठीक से रिलीज नहीं हो पाता। शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ने से स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ सकता है, जिसे पीलिया भी कहा जाता है। अगर आपको अपने चेहरे पर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो बिना देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कैसे रखें लिवर को हेल्दी-

लिवर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप एक हेल्दी डाइट लें और शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें या सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close