[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Krishna Mohan: पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

अयोध्या। Krishna Mohan:  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पूर्व भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का नया महासचिव नियुक्त किया है। वह अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे चंपत राय का स्थान लेंगे। ट्रस्ट ने उनके साथ ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदानंद गिरी ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि अब महासचिव से जुड़े सभी प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन संभालेंगे। ट्रस्ट की नई कार्यप्रणाली के तहत उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

ट्रस्ट में पहले से निभा रहे थे जिम्मेदारी

कृष्ण मोहन इससे पहले भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के रूप में सक्रिय थे। सितंबर 2025 में ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद उन्हें ट्रस्ट में शामिल किया गया था। संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक पृष्ठभूमि को देखते हुए अब उन्हें महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

हरदोई के रहने वाले हैं कृष्ण मोहन

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित चंद्रपुर गांव के निवासी कृष्ण मोहन भारतीय वन सेवा के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने सरकारी सेवा के दौरान वन संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

विज्ञान से प्रशासन तक का सफर

कृष्ण मोहन ने वर्ष 1970 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कुछ वर्षों तक परमाणु ऊर्जा से जुड़े अनुसंधान कार्यों में योगदान दिया। वर्ष 1978 में उनका चयन भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए हुआ और उन्हें महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया गया।

सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय

वर्ष 2012 में भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद कृष्ण मोहन अपने गृह जनपद हरदोई लौट आए। इसके बाद से वे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी किया, जिससे उन्हें संगठन संचालन और जनसंपर्क का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

CG BJP Politics: विधानसभा मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की अहम बैठक आज, जनहित से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

नई जिम्मेदारी पर सबकी नजर

Krishna Mohan: अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कार्यों और ट्रस्ट की गतिविधियों के बीच महासचिव पद पर हुए इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब कृष्ण मोहन के नेतृत्व में ट्रस्ट की प्रशासनिक और संगठनात्मक जिम्मेदारियां आगे बढ़ेंगी। आने वाले समय में राम मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम रहने की संभावना है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close