[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG Rape News: इलाज की आड़ में हैवानियत, मानसिक रूप से बीमार युवती से दुष्कर्म, आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार

कवर्धा। CG Rape News: कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। बिडोरा गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती का उपचार करने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

LPG Cylinder Booking: अब बिना गैस कनेक्शन भी मिलेगा LPG सिलेंडर! नई सुविधा से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मिनटों में होगी बुकिंग और डिलीवरी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने लोहारा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बिडोरा गांव में आयुर्वेदिक उपचार करने वाला चिकित्सक उनकी बेटी का इलाज करने के बहाने उसे अपने संपर्क में लाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।

प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी बालक दास चंदेल (35 वर्ष), निवासी ढोढमानवापारा, को 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

Kanker News: नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार, IED और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

CG Rape News: गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना फिलहाल जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close