बड़ी खबर: बालोद घटना मामले की जांच करेंगे IG ओपी पाल, सीएस अमिताभ जैन ने दिया निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल बालोद घटना की जांच करेंगे। धान बेचने टोकन खरीदने की लाइन में कल मची भगदड़ में 17 महिलाएं जख्मी हो गईं थीं। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सीएस अमिताभ जैन ने आज कलेक्टर, आईजी, एसपी कांफ्रेंस में बालोद घटना के संदर्भ में अधिकारियों से पूछा और दुर्ग आईजी ओपी पाल से कहा, वे इस घटना की जांच करें कि ऐसी परिस्थिति क्यों निर्मित हुई। बताते हैं, मुख्य सचिव इस घटना से बेहद नाराज थे। बालोद मुख्य सचिव का गृह जिला भी है।Read more:धान खरीदी केन्द्र में प्रबधंक की बड़ी लापरवाही, केन्द्र का गेट खुलते ही मची भगदड़, कई महिलाएं हुई घायल

यह है मामला
सोमवार को पीपरछेड़ी धान खरीदी केन्द्र में प्रबधंक की जबरदस्त लापरवाही सामने आई है. जहां एक साथ 4 गांव के लोगों को टोकन के लिए बुला लिया गया। छोटे से गेट के सामने सैंकड़ो किसान देर रात से ही जमा होना शुरू कर दिए थे। धान खरीदी को सिर्फ 2 दिन का ही वक्त बचा है। ऐसे में खरीदी केन्द्र में टोकन के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट गई। सुबह केन्द्र का गेट खुलते ही भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाओं को चोट आई है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार सहित पुलिस की टीम पहुची। जानकारी के अनुसार इस भगदड़ में लगभग 17 महिलाएं जख्मी हुई हैं. READ MORE:धान खरीदी केन्द्र में प्रबधंक की बड़ी लापरवाही, केन्द्र का गेट खुलते ही मची भगदड़, कई महिलाएं हुई घायल




