[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariaband News: महिला ने महानदी में लगाई छलांग, कहा-“मुझे मत बचाओ”, जानें क्या है पूरा मामला

गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नवापारा-राजिम के बीच बहने वाली महानदी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, नवापारा और राजिम के मध्य बहने वाले महानदी में आज दोपहर पुराने इंटकवेल संगवारी कार्यालय के नीचे एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं जब महिला को बचाने की कोशिश कई गई तो महिला ने लोगों से कहा कि– “मुझे मत बचाओ” और खुद को छुड़ाकर धार में बहने लगी। इसके बाद नदी में नहाने गए वार्ड 18 के खिलावन दास मानिकपुरी, रवि साहू और राजा सोनकर ने बहादुरी दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला।

Gariaband News: वहीं सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि, महिला ने अपना नाम शकुन बाई निवासी कृष्णा नगर, गांधी चौक रायपुर बताया है। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास जारी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close