IPS Transfer List: फिर आई तबादला एक्सप्रेस, यहां एक साथ 179 IPS और WBPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
कोलकाता। IPS Transfer List: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस प्रशासन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 179 आईपीएस और डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए हैं, जिससे पुलिस महकमे के कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां हुई हैं।
इस व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआईडी, इंटेलिजेंस ब्रांच, ट्रैफिक विभाग, होमगार्ड और सशस्त्र पुलिस में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है। तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम रूपेश कुमार का है। वे अब तक कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब स्पेशल टास्क फ़ोर्स में डीआईजी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।बारासात, पूर्व बर्धमान, कृष्णानगर, डायमंड हार्बर, हावड़ा ग्रामीण, हुगली ग्रामीण, पुरुलिया, बीरभूम, दक्षिण दिनाजपुर और बारुईपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
IPS Transfer List: पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभिन्न इकाइयों में कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Skip to PDF content


