[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Actor Rajesh Sharma Health: बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत, सामने आई ये बड़ी वजह, जानें अब कैसी है हालत

मुंबई। Actor Rajesh Sharma Health:  सिनेमा जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनके पैर में संक्रमण हो गया, जो धीरे-धीरे घुटनों तक फैल गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Bihar Fake Teacher: 3 हजार से भी ज्यादा सरकारी शिक्षकों पर गिरी गाज, रद्द की गई सेवाएं, वेतन वसूली और FIR की तैयारी

परिजनों की ओर से जारी स्वास्थ्य अपडेट के अनुसार, अभिनेता को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण अभी पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुआ है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि संक्रमण के कारण रक्त का थक्का बनने का खतरा भी बना हुआ है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

उधर, All Indian Cine Workers Association (AICWA) ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया है। संगठन ने सवाल किया है कि शूटिंग के दौरान सेट पर पर्याप्त मेडिकल इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध थीं या नहीं। साथ ही यह भी पूछा है कि यदि अभिनेता की तबीयत वहीं बिगड़ गई थी, तो उन्हें तत्काल किसी बड़े अस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया।

एसोसिएशन ने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि सुरक्षा या चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। इसके अलावा संगठन ने फिल्म ‘फौजी’ के निर्माताओं से अभिनेता के इलाज का पूरा खर्च उठाने की भी मांग की है। राजेश शर्मा चिकित्सकीय निगरानी में हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

CG Nagariya Nikay Chunav 2026: दिसंबर 2026 में होंगे नगरीय निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारियां

Actor Rajesh Sharma Health: इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि,’शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्रिय मित्र राजेश की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। आशा है कि महादेव उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है।’

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close