[t4b-ticker]
Advertisement
crimeगरियाबंदट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariaband News: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई और जीजा पर चलाया तीर, दोनों की हालत गंभीर

गरियाबंद। Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अमलीपदर थाना क्षेत्र के घूमरापदर गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही भाई और जीजा पर तीर से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Tehsildars Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 9 तहसीलदारों के तबादले, नरेंद्र वर्मा होंगे रायपुर के नए तहसीलदार

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजूराम कमार ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अपने भाई गुनासिंग और जीजा निमासिंग पर तीर चला दिया। हमला इतना गंभीर था कि दोनों के शरीर, विशेषकर पीठ में तीर धंस गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तीर निकालने और बेहतर इलाज के लिए दोनों को रायपुर रेफर कर दिया।

Ravi Bhagat Resigns BJP: छत्तीसगढ़ भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- ‘अब नई राह चुनने का समय’

Gariaband News: घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही विवाद की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close