[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ketan Murder Case: ‘मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए’, केतन मर्डर केस में सिया के पिता का बड़ा बयान

नई दिल्ली। Ketan Murder Case: कारोबारी  केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में जांच जारी है। इस बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सिया के पिता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी बेटी भी दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Amarjeet Bhagat On BJP: ‘कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का “BP बढ़ने वाला है’, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने BJP पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में सिया के पिता ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी की संलिप्तता साबित होती है, तो उसके साथ भी वही सख्त व्यवहार होना चाहिए जो किसी अन्य आरोपी के साथ किया जाता।

उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी सिया दोषी है तो उसे भी उसी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस किले से केतन गिरा, यदि मेरी बेटी भी दोषी साबित होती है तो उसे भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए।” सिया के पिता ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का बचाव करना नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाना है। उन्होंने जांच एजेंसियों से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने की अपील की, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

Dhamtari News: तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Ketan Murder Case: फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक जांच एजेंसियों की ओर से किसी भी व्यक्ति को दोषी घोषित नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close