Breaking news
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़बड़ी खबर

Chhattisgarh Elections: मतदान के लिए लगी लंबी कतार, बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी लाइन में लगकर डाला वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का शुरू हो चुका है। लोगों में मतदान को लेकर उत्सुक्ता भी देखने को मिल रही है। वोटिंग का समय शुरु होते ही मतदान स्थल के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई है। वहीं चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे प्रत्याशी भी मतदान करने पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी अरूण साव, कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा और उनके पिता सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री अनिला भेड़िया, भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू, बीजेपी प्रत्याशी नारायण चंदेल, ताम्रध्वज साहू, भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी, मंत्री अमरजीत भगत ने मतदान किया है।

अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने मतदान किया। धनेंद्र साहू ने अपने गृह ग्राम तोरला के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

नेता प्रतिपक्ष और जांजगीर चाम्पा से बीजेपी प्रत्याशी नारायण चंदेल ने नैला वार्ड 3 के बूथ क्रमांक 79 में मतदान किया।

सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। वोट देने के बाद अमरजीत भगत ने सेल्फी पॉइंट में फोटो भी खिंचवाई।

रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सत्यनारायण शर्मा अवंति विहार स्थित विजय नगर चौक में शासकीय स्कूल में मतदान किया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close