Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी आई कोरोना पॉजिटिव…

दोनों को होम आइसोलेशन रखा गया...

उत्तरप्रदेश– कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच अब ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे है. इस बीच अब (uttarpradesh) उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव आ गई हैं। दोनों की दो संस्थानों से जांच कराई थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि दोनों में ही रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जा रही है। स्वास्थ विभाग की टीम इन लोगों के संपर्क में आए बाकी लोगों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों ही लोगों में लक्षण नहीं है। दोनों को अब होम आइसोलेशन में रखा गया है।

आपको बता दें कि यूपी में 24 घंटों में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं और 15 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 211 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकारी आवास पर बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, महोबा, चित्रकूट आदि जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएं। सीएम योगी ने बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, चित्रकूट आदि जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या 100 से 200 करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close