Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पेड़ से लटका मिला पति का शव, तो बिस्तर में मिली पत्नी की लाश, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बेमेतरा। Bemetara News: बेमेतरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के देवरबीजा चौकी अंतर्गत ग्राम सलधा मजगांव में एक पेड़ से लटकती व्यक्ति की लाश मिली है। जबकि, मृतक की पत्नी का शव घर के कमरे में मिला। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मामला देवरबीजा चौकी अंतर्गत मजगांव सलधा का है। यहां रहने वाले सालिक साहू की शादी 2 साल पहले सावित्री साहू के साथ हुई थी। कहा जा रहा है कि, पहले पत्नी की हत्या फिर खुद पति ने फांसी लगा ली। पहले पति सालिक साहू अपने पत्नी सावित्री साहू का गला दबाकर हत्या किया और फिर अपने ही घर के तीन खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या किया ।

Bemetara News: वहीं सूचना मिलने पर बेमेतरा एसडीओपी कौशल्या साहू,चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर, फॉरेंसिक प्रभारी भारती चंद्राकर सहित पूरे स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या या आत्महत्या की घटना की बात कही जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर पति-पत्नी में घरेलू विवाद का अंदेशा लगाया जा रहा है। अभी भी सालिक साहू के शादी का पंपलेट रूम में लगा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close