[t4b-ticker]
Advertisement
crimeकोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba Crime News: जंगल में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, 20 दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। Korba Crime News: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के घने जंगल में एक 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Durg Sex Racket: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मों का धंधा, 3 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, नवाडीह के जंगल में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना गांव के सरपंच पति राय सिंह कंवर ने बालको थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल घने जंगल और दुर्गम रास्ते में होने के कारण पुलिस टीम को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सपना धनुवार (20 वर्ष), पिता हरिराम धनुवार के रूप में की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सपना धनुवार की गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब 20 दिन पहले कुसमुंडा थाना में दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को शव के पास से एक जहर की शीशी भी बरामद हुई है। हालांकि, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

MGNREGA Employees Protest: ग्रेड पे, HR पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा की मांग, 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर जाएंगे मनरेगा कर्मचारी

Korba Crime News: शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतका के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close