
सूरजपुर। जिले के जरही नगर पंचायत में 12वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रोजाना प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में अब सुरजपुर के प्रतापपुर सत्र न्यायालय के अधिवक्ता संघ ने आरोपी के पक्ष में पैरवी न करने का फैसला लिया है. वहीं प्रदेश भर के अधिवक्ता संघ से भी आरोपी के पक्ष में पैरवी नहीं करने की मांग के साथ अपील किए है. दूसरी ओर अधिवक्ता संघ प्रतापपुर ने भटगांव पुलिस से जांच हटाकर सीबीआई जांच और गिरफ्तार हुए एक आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते नजर आए.
Advertisement




