नवंबर में दो बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे मोदी, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर माह में ही दो बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे राज्योत्सव में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ गठन के 25 साल पूरे होने पर इस बार का राज्योत्सव भी खास होने जा रहा है। इसके लिए पीएम मोदी का दौरा कार्यक्रम तय भी हो चुका है।
बता दें कि, पीएम मोदी की पहली यात्रा 31 अक्टूबर को होगी, जहां वे राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और नए विधानसभा और आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा, वे 5 बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
PM Modi Visit Chhattisgarh: वहीं प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी यात्रा 28 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी, जहां वे DG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी शामिल होंगे। साथ ही सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा बलों के डीजी भी शामिल होंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे।




