[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: प्रदेश में गरज-चमक के साथ जताई गई बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

रायपुर। CG Weather Update: प्रदेशभर में इन दिनों मानसून के दस्तक देते ही मौसम खुशनुमा हो गया है। दिनभर धूप के बाद शाम होते ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने लगती है। ऐसे में जल्द ही तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए  मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने गरियाबंद और धमतरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी कुछ घंटों के दौरान दोनों जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

Durg Chakubaji: दुर्ग में चाकूबाजी की बड़ी वारदात, दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, 3 गंभीर रूप से घायल

मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक मौसम खराब रहने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

CG Suicide News: “मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन पाया”, सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

CG Weather Update: वहीं कृषि कार्यों में लगे किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अलर्ट जारी किया जाएगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close