[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: सुन्दर, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण पर मंथन, 30 अगस्त को पटना में जुटेगा लव-कुश समाज

पटना। Patna News:  भगवान बुद्ध, महावीर और चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की धरती पर पटना में 30 अगस्त को सुन्दर, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण में बिहार से प्रगतिशील लव-कुश समाज की भूमिका को लेकर दिन भर महामंथन होगा। लव-कुश जयंती के अवसर पर पटना के अशोका कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस महामंथन में बिहार के विकास पुरुष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे। इनके अतिरिक्त  बिहार के ग्रामीण विकास व सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में लव-कुश समाज के मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।

Vande Matram Controversy : वंदे मातरम् पर भाजपा का प्रस्ताव पारित, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान

लव-कुश जयंती का होगा आयोजन

आयोजन के संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष एम.पी.मेहता ने कहा कि यूं तो हरेक साल सावन पूर्णिमा के अवसर पर लव-कुश जयंती  मनाया जाता है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन के कारण कार्यक्रम को दो दिन आगे बढ़ाया गया है और इस अवसर का लाभ लेते हुए सुन्दर, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण में लव-कुश समाज की भूमिका को लेकर महामंथन की योजना है। दिन-भर जब विचारों का महामंथन होगा तो उससे कुछ अच्छी योजना निकल कर आएगी जो बिहार के विकास के लिए अच्छा होगा।

आयोजन की सभी तैयारियां पूरी

आयोजन के संदर्भ में चर्चा करते हुए आयोजन समिति के मुख्य संयोजक डॉ.एस. मधुप ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है और इस महामंथन में पूरे बिहार के सभी जिले समेत झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर-प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लव-कुश समाज के लोगों की सहभागिता हो रही है। डॉ.मधुप ने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है।

 

समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में होगा महामंथन

कार्यक्रम के सह-संयोजक अरुण कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पहले लव-कुश जयंती पर पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना और दीप प्रवजलन होगा।  इसके बाद विकास पुरुष नीतीश कुमार और बिहार से यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी की उपस्थिति में लव-कुश समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा सुन्दर, समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण में लव-कुश समाज की भूमिका को लेकर महामंथन होगा।

Jharkhand Cement Factory Blast: यहां पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, हादसे मे 3 इंजीनियरों की मौत, एक घायल

Patna News: आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों में भीष्म कुमार,डॉ.संजय कुमार, अमित वर्मा, डां. मनोज कुमार सिंह, कुमार धरमवीर, भाग्य नारायण सिंह, राम निवास सिंह, अजीत कुमार मेहता, मुकेश कुशवाहा, अस्मिता अरुण कुशवाहा, विनोद कुमार, महेश कुमार, निरंजन कुमार, रामदेव सिंह, अल्का वर्मा समेत सभी सदस्यों ने कहा कि आयोजन को लेकर सभी जिलों में अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है और तीस अगस्त को पटना में उम्मीद से ज्यादा लोगों का जमावड़ा होगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close