राजधानी में सरेरहा गुंडागर्दी, युवती पर कमेंट करने से रोका तो भड़के बदमाश, युवक के सीने-जांघ में घोंप दिया चाकू
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां श्याम नगर स्थित दिव्या होटल के पास देर शाम एक मोबाइल शॉप संचालक पर जानलेवा हमला किया गया।
Read More: आज रायपुर समेत इन दो जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
बताया जा रहा है कि, कारोबारी गोविंद निचलानी अपनी परिचित युवती के साथ उसकी दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग वाहनों से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दो नशेड़ी बदमाशों ने युवती को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और एक आरोपी ने पहले झूमाझटकी की, फिर अचानक चाकू निकालकर गोविंद निचलानी के दाएं सीने और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
Read More: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव आज, करोड़ों मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
Raipur Chakubaji News: घटना के बाद आरोपी खुलेआम चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इमरजेंसी सुविधा नहीं होने का हवाला देकर इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद उसे रिंग रोड स्थित दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।




