CG BREAKING :रक्षाबंधन पर रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुविधा, दुर्ग से रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

प्रविंस मनहर/रायपुर – रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया सहित कई स्टेशनों से होते हुए शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। वहीं,वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग पैसेंजर स्पेशल शाम 7:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी। ट्रेन बिलासपुर रात 10:20 बजे, भाटापारा रात 11:25 बजे और रायपुर रात 12:40 बजे पहुंचेगी,जबकि अगले दिन सुबह 2 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 8 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।



