[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Jaipur Hit And Run: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को कुचला, तीन की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायल

जयपुर। Jaipur Hit And Run:  राजस्थान के जयपुर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिट एंड रन मामले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। जिससे की इस हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Petrol Mixed With Water: राजधानी के इस पेट्रोल पंप में हंगामा, पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप, कई वाहनों के इंजन बंद

जानकारी के अनुसार, हादसा 200 फीट बाईपास पर हुआ, जहां सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाला परिवार मौजूद था। तेज गति से आ रहे ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नाले के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग उछलकर नाले में जा गिरे। दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद भयावह था। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल का दृश्य दिल दहला देने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, हालांकि पुलिस उनकी पहचान की औपचारिक पुष्टि में जुटी हुई है।

Krishna Mohan: पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Jaipur Hit And Run: पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जयपुर में एक होटल परिसर में निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close