Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ी खबर : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित हजारों कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के कई बड़े नेता सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के शामिल होने से भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। एकात्म परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा प्रदेश भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी क दामन थामा। जिसमें कांग्रेस, बसपा और जेसीसी के कई बड़े नेता जिसमे कामता जोल्हे सारंगढ़ के पूर्व विधायक, अभिषेक शुक्ला पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालोद, विजय अग्रवाल पूर्व विधायक रायगढ़, संपत अग्रवाल पूर्व विस प्रत्याशी बसना, लखन श्रीवास्तव पूर्व प्रत्याशी जेसीसीजे मनेंद्रगढ़ के साथ उनके समर्थक हजारों की संख्या में बीजेपी प्रवेश किए।

बीजेपी में प्रवेश के दौरान बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रदेश पदाधिकारी व बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close